बाजपुर के बेटे ने किया कमाल! NEET PG डिप्लोमा में 40वीं रैंक से चयन

सलमान खान

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि स्थानीय युवक डॉ. भजनीश सिंह बेदी का NEET MD/MS/PG डिप्लोमा 2025 में चयन हुआ है। उन्होंने डिप्लोमा इन एनेस्थीसियोलॉजी (पोस्ट MBBS) पाठ्यक्रम में 40वीं रैंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की है।

डॉ. भजनीश सिंह बेदी एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं। वे वरिष्ठ पत्रकार तेजेंद्र सिंह बेदी के छोटे भाई तथा समाजसेविका श्रीमती भूपेंद्र कौर बेदी के सुपुत्र हैं। परिवार का सामाजिक और जनसेवा से जुड़ा लंबा इतिहास रहा है, जिससे प्रेरणा लेकर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में यह मुकाम हासिल किया है।

इस सफलता की खबर मिलते ही बाजपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने डॉ. बेदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

क्षेत्रवासियों ने इसे पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए डॉ. भजनीश सिंह बेदी और उनके परिवार को बधाई दी है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts