बाजपुर में जसपाल सिंह जस्सी का भव्य स्वागत, ग्राम प्रधान संघ कार्यालय का उद्घाटन

सलमान खान

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। ग्राम प्रधान संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी के प्रथम बाजपुर आगमन पर क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलमालाओं के साथ स्वागत करते हुए प्रधानों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जसपाल सिंह जस्सी ने बाजपुर ब्लॉक कार्यालय में ग्राम प्रधान संघ के नए कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद उन्होंने ग्रामीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य गांव-गांव तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना और प्रत्येक ग्रामीण को उनका लाभ दिलाना है।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों की भूमिका गांव के विकास में बेहद महत्वपूर्ण होती है और सभी के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य पं. जितेन्द्र शर्मा ‘सोनू’, ग्राम प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष मन्दीप सिंह नरवाल, सचिव रजविन्दर कौर, विराट देवगन, रघुवीर सिंह ‘रिक्की’, लियाकत अली, राजकुमार, प्रमोद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts