बाजपुर में पुलिस का एक्शन! शातिर अपराधी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

  • 315 बोर का एक तमंचा और 315 बोर के दो जिन्दा कारतूस बरामद

सलमान खान

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरहैनी पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में 26 मार्च को बरहैनी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान खम्बारी रोड, बरहैनी से पुलिस ने ग्राम नन्दपुर नरका टोपा निवासी भूपेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बाजपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरहैनी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई में एसआई सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, कांस्टेबल अमित देवरानी और कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सोरायण सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *