शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गोपालपुर टोला शेख कुटिया निवासी अशरफ अली (19) पुत्र मोहम्मद असलम ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इनकार कर दिया।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 64/26 धारा 69, 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts