लखनऊ में मंगलसूत्र झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

शकील अहमद

बिजनौर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र में महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार होने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से झपटा गया मंगलसूत्र मय लॉकेट (पीली धातु) भी बरामद किया गया है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर के निर्देशन में थाना बिजनौर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक थाना बिजनौर द्वारा गठित टीम ने थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0064/2026 से संबंधित छिनैती के मामले में अभियुक्त अभिषेक रावत उर्फ नाटिया पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी ग्राम छुआरा खेड़ा, न्यू गुडौरा थाना बिजनौर लखनऊ, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया।

बताया गया कि दिनांक 01/03/2026 को वादी राहुल यादव पुत्र राकेश यादव निवासी न्यू गुडौरा ने तहरीर दी थी कि उनकी माता सब्जी लेकर घर लौट रही थीं, तभी न्यू गुडौरा स्थित भारत पेट्रोलियम के पीछे वाली सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना बिजनौर पर धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में दिनांक 28/03/2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को मनीष यादव गेट की ओर जाने वाली सड़क के किनारे से देर रात करीब 23:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त का नाम मुकदमे में प्रकाश में लाते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts