लखनऊ में राजस्व निरीक्षक संघ का चुनाव संपन्न, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

शकील अहमद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ, जिला शाखा लखनऊ का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार, 31 मार्च 2026 को तहसील सदर लखनऊ के सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार पाठक द्वारा किया गया।

चुनाव में सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जिससे प्रक्रिया सरल और सौहार्दपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

चुनाव परिणाम के अनुसार समर बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष, श्रीकांत वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंतजारूल हसन को कनिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सत्यपाल को जिला मंत्री चुना गया।

इसके अतिरिक्त पवन कुमार को उपमंत्री, प्रहलाद नाथ तिवारी को संगठन मंत्री, सुशील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और सरोज कुमार को ऑडिटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

निर्वाचन अधिकारी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा जताई। वहीं, पदाधिकारियों ने भी संघ को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts