बाजपुर के रामपुराकाजी में अतिक्रमण से हाहाकार! कुएं और नाले पर कब्जे से किसान परेशान

सलमान खान

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। बाजपुर तहसील के ग्राम रामपुराकाजी में सार्वजनिक कुओं और सिंचाई के लिए उपयोग में आने वाले नाले (गूल) पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को प्रार्थना पत्र देने के साथ ही उपजिलाधिकारी बाजपुर को भी ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि गांव में वर्षों से मौजूद सार्वजनिक कुआं और नाला खेती व अन्य जरूरतों के लिए पानी का प्रमुख स्रोत रहे हैं।

आरोप है कि हाल के दिनों में कुछ लोगों ने इन सार्वजनिक संसाधनों पर अवैध कब्जा कर लिया है और नाले को काटकर अपने नियंत्रण में ले लिया है। इससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि सिंचाई व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस अतिक्रमण के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और फसलों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

इस मामले में ग्रामीणों, जिनमें स्थानीय शिक्षक भी शामिल हैं, ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सार्वजनिक कुओं व नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts