रामपुर में नवांगतुक एसपी का एक्शन मोड, देर रात कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

सलमान खान

रामपुर। जनपद रामपुर के नवांगतुक पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बुधवार देर रात सिविल लाइन कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर में व्यवस्थाओं, अभिलेखों और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की।

साथ ही उनमें दर्ज प्रविष्टियों और उनके रख-रखाव की स्थिति को भी परखा। उन्होंने विभिन्न पोर्टलों पर की जा रही फीडिंग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अलावा एसपी ने कोतवाली परिसर में बने कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद एसपी सोमेंद्र मीना शहर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर भी पहुंचे और वहां तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण किया।

वहीं गुरुवार सुबह उन्होंने महिला कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी सहभागिता की।

इनसेट

नवांगतुक एसपी सोमेंद्र मीना ने स्वार कोतवाली का भी किया औचक निरीक्षण

रामपुर के नवांगतुक एसपी सोमेंद्र मीना ने स्वार कोतवाली का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रागार में हथियारों की स्थिति, उनके रख-रखाव एवं संबंधित रजिस्टरों की जांच की।

इसके साथ ही कोतवाली परिसर के कार्यालय, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और CCTNS सिस्टम की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने स्वार कोतवाल संजीव सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts