सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज (महराजगंज)। नगर पंचायत बृजमनगंज में बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों की धूम रही और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
हनुमान जयंती से एक दिन पूर्व ही कस्बे के विभिन्न हनुमान मंदिरों को फूलों और झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस, हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक, बजरंग बाण और सुंदरकांड का अखंड पाठ कर भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया।

कस्बे के गल्ला मंडी रामलीला पड़ाव, थाना परिसर और हरनामपुर चौराहा स्थित हनुमान मंदिरों पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विनय पाठक, रामकृष्ण जायसवाल, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, इनामुल खान, सौरभ जायसवाल, नितिन कसौधन, गौरव जायसवाल, मनोज त्रिपाठी, अमित सिंह, सभासद जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, रूपनारायण जायसवाल, बडू जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे दिन चले इन आयोजनों ने नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर कर दिया।


















