Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बच्चों की लड़ाई में लगी ‘जान’! बीच-बचाव कर रहे बुजुर्ग की धक्का लगने से मौत

दिनांक: Monday, 08 December 2025 | समय: 10:01 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने रविवार को एक बुजुर्ग की जान ले ली। मामला बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर, टोला कोटिया शुक्ल का है, जहाँ 71 वर्षीय कम्मल यादव बच्चों के झगड़े के बीच सुलह कराने पहुंचे, लेकिन धक्का लगने से गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, पट्टीदारों कैलाश और बबलू के बच्चों के बीच पहले झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों के स्वजन भी बीच में कूद गए और कहासुनी धक्का–मुक्की में बदल गई।

यही वह समय था जब कैलाश के पिता कम्मल यादव हालात शांत कराने के इरादे से आगे आए। वह पास की सीढ़ी के पास बैठ ही रहे थे कि धक्का लगने से नीचे गिर गए और मौके पर ही अचेत हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कम्मल यादव को सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि
“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।”

घटना से गांव में शोक और तनाव दोनों का माहौल है। एक मामूली विवाद ने परिवार की खुशी छीन ली और वृद्ध पिता की जान ले ली। ग्रामीणों ने त्वरित न्याय की मांग की है।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *