खीरों विद्युत उपकेंद्र पर विशाल भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

  • जेठ मास के अंतिम मंगलवार पर विद्युत कर्मियों ने किया आयोजन, अधिशासी अभियंता ने भी बांटा प्रसाद

खीरों, रायबरेली। जेठ मास के अंतिम मंगलवार के अवसर पर खीरों विद्युत उपकेंद्र परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं अवर अभियंता कमल किशोर यादव के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच आयोजित इस भंडारे में लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। विद्युत कर्मियों द्वारा किए गए इस आयोजन की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की और इसे सामाजिक सहभागिता का अच्छा उदाहरण बताया।

कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता दया शंकर यादव ने भी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सत्येंद्र कुमार, अवर अभियंता कमल किशोर यादव, अवर अभियंता विजय बहादुर सिंह (कलुआ खेड़ा), तकनीकी सहायक अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, रामचंद्र, सतीश सिंह, अनिल कुमार, मुन्ना सिंह, नीरज कुमार, अजीत कुमार, उमेश कुमार, प्रशांत कुमार, राहुल कुमार, शिव नरेश, दिनेश कुमार, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *