बृजमनगंज में हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

  • मुखबिर की सूचना पर लेहड़ा चौराहे के पास हुई गिरफ्तारी, घायल की इलाज के दौरान मौत के बाद मुकदमे में बढ़ाई गई धारा 105 बीएनएस

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर लेहड़ा चौराहे के पास से की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह जानकारी थाना बृजमनगंज की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर टोला परसापुर निवासी मनोज साहनी की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 168/2026 में धारा 3(5), 115(2) व 110 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना में घायल रामबृक्ष साहनी का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान 3 जुलाई 2026 को उनकी मौत हो गई। घायल की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए मामले की विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय साहनी (32 वर्ष) पुत्र गिरधारी, निवासी पुरन्दरपुर टोला परसापुर, थाना बृजमनगंज को शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे लेहड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेक रस्तोगी, उपनिरीक्षक गौरव कुमार आर्य तथा हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार गौड़ शामिल रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts