- पीजीआई में उपचार के साथ ले रहे एक्यूप्रेशर थेरेपी, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी ने चिकित्सक डॉ. सी.एल. शर्मा के प्रति जताया आभार
शकील अहमद
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के शांति नगर निवासी स्वतंत्र भारत अखबार के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी गंभीर बीमारी मायस्थीनिया ग्रेविस से जूझने के बाद एक्यूप्रेशर चिकित्सा से तेजी से सुधार होने पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी 2026 को उन्हें मायस्थीनिया ग्रेविस नामक गंभीर बीमारी हुई थी, यह बीमारी फिल्म जगत के अभिनेता अमिताभ बच्चन को हुई थी।
वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी का इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई में चल रहा है। लंबे समय से उपचार के दौरान उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रयागराज स्थित “इलाज आसध्य रोगों का अपना दवा उपचार एक्यूप्रेशर चिकित्सा संस्थान” में उपचार मिलने के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिला है।
एक्यूप्रेशर चिकित्सा उपचार बांग्ला बाजार चंद्रिका देवी मंदिर के पास किया जा रहा है I धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि संस्थान के संचालक एवं विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सी एल शर्मा द्वारा उनका एक्यूप्रेशर के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा बेहद सरल स्वभाव और अनुभवी चिकित्सक हैं, जो मरीजों का इलाज पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ करते हैं।
उनके उपचार और मार्गदर्शन से उन्हें काफी राहत मिली है और अब वह पहले की अपेक्षा स्वयं को अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं धर्मेंद्र तिवारी के अनुसार, बीमारी के शुरुआती दिनों में उन्हें शरीर में अत्यधिक कमजोरी, बोलने और चलने-फिरने में कठिनाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पीजीआई में दवा उपचार जारी रहने के साथ-साथ उन्होंने वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के रूप में एक्यूप्रेशर उपचार शुरू किया।
इसके बाद धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आने लगे। उन्होंने बताया कि नियमित एक्यूप्रेशर थेरेपी, उचित परामर्श और डॉ. शर्मा के सहयोग से अब उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा न केवल शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाने में सहायक है, बल्कि मानसिक रूप से भी मरीज को मजबूती प्रदान करती है।
धर्मेंद्र तिवारी ने डॉ. सी एल . शर्मा और उनके संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि वहां मरीजों को परिवार जैसा वातावरण और आत्मीयता मिलती है, जिससे उनमें जल्दी स्वस्थ होने का आत्मविश्वास बढ़ता है। क्षेत्र के लोगों ने भी वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर खुशी व्यक्त की है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन व्यतीत करेंगे। धर्मेंद्र तिवारी ने अन्य मरीजों से भी अपील की कि वे चिकित्सकीय सलाह के साथ सकारात्मक सोच बनाए रखें और उचित उपचार पद्धति अपनाएं।
उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए दवा के साथ आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी होता है। डॉ. सी एल . शर्मा द्वारा दिए जा रहे उपचार और प्रेरणा से उन्हें नई उम्मीद मिली है। वर्तमान समय में उनका इलाज लगातार जारी है और स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।













