फोन कर बुलाया, नहर में डुबो-डुबोकर पीटा, ₹37 हजार छीनने का आरोप, वीडियो वायरल

[post-views]
  • बृजमनगंज में युवक से मारपीट और रुपये छीनने का आरोप, पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की

बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम फुलमनहा, टोला अनूपपुर निवासी सुदर्शन चौरसिया ने अपने पुत्र अभिषेक चौरसिया के साथ मारपीट और 37 हजार छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पिता के अनुसार, शनिवार को उनका पुत्र अभिषेक चौरसिया मुर्गी फार्म के अंडों की बिक्री से प्राप्त 37 हजार जमा करने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विकाश यादव, रोनी यादव और रामजीत यादव ने उसे फोन कर नहर के पास बुलाया। वहां तीनों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उसके पास मौजूद 37 हजार छीन लिए और नहर के पानी में डुबो-डुबोकर पीटा।

परिजनों का आरोप है कि शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तीनों आरोपी अभिषेक को छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नहर के भीतर युवक के साथ मारपीट होती दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts