Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
बहराइच

बहराइच: गैस की कमी की खबरों के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी का निरीक्षण, कहा–पर्याप्त उपलब्धता

दिनांक: Thursday, 12 March 2026 | समय: 07:13 PM | लेखक: | श्रेणी: बहराइच

रवि सोनी

बहराइच। आज तहसील नानपारा क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, पूर्ति निरीक्षक बलहा, नबाबगंज के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गैस गोदाम, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई। एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट सख्त निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नानपारा क्षेत्र में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। इस दौरान एसडीएम ने एक नई पहल करते हुए एक व्हाट्सएप का ग्रुप बनाते हुए उस पर सभी पूर्ति निरीक्षक व सभी गैस एजेंसी के सेल्स ऑफिसर के नंबर सार्वजनिक किए हैं तथा कंट्रोल रूम का नंबर भी दिया।

एसडीएम ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी कोई समस्या हो तो वह इन नंबरों पर संपर्क करके बात कर सकता है तत्काल ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस से संबंधित कोई अन्य समस्या है या कोई जानकारी लेनी है तो वह तहसील में पूर्ति निरीक्षक से अथवा संबंधित गैस एजेंसी के सेल्स ऑफिसर से वार्ता कर सकते हैं तथा टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कृपया अफवाहो पर ध्यान ना दें।

संबंधित ख़बरें

बहराइच

बहराइच में 43वीं अन्तर जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारम्भ

05 July 2026

बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेलकूद कैलेंडर-2026 के अंतर्गत आयोजित 43वीं अन्तर जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) महिला…

बहराइच

बहराइच में मोहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, डीएम बोले- नई परंपरा की न करें शुरुआत

18 June 2026

रवि सोनी बहराइच। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय…

बहराइच

बहराइच में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

17 June 2026

रवि सोनी बहराइच। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में मंगलवार…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *