रामपुर में 590 महिला आरक्षियों की दीक्षांत परेड, अपर्णा कुमार ने ली सलामी

सलमान खान

रामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स जनपद रामपुर में महिला प्रशिक्षु नागरिक पुलिस के लिए आयोजित दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। 21 जुलाई 2025 से चल रहे आधारभूत प्रशिक्षण के बाद कुल 590 महिला प्रशिक्षुओं ने इस समारोह में शानदार परेड का प्रदर्शन किया।

समारोह की मुख्य अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ श्रीमती अपर्णा कुमार रहीं। उन्होंने परेड की टोलियों का निरीक्षण किया और सलामी ग्रहण की। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षण की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

मुख्यमंत्री का संबोधन हुआ प्रसारित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। उन्होंने अपने संदेश में पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का आह्वान किया।

उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया

बाह्य विषय में प्रथम: कैडेट संख्या 472 रेणुका रानी

आंतरिक विषय में प्रथम: कैडेट संख्या 19 अंजली चतुर्वेदी

सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट: कैडेट संख्या 392 शिवानी

परेड कमांडर प्रथम: कैडेट संख्या 41 आस्था

परेड कमांडर द्वितीय: कैडेट संख्या 351 शारदा पांडेय

परेड कमांडर तृतीय: कैडेट संख्या 151 कंचन

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक के रूप में निरीक्षक हरेंद्र सिंह, आईटीआई आरक्षी ब्रजेश कुमार, पीटीआई मुं0आ0 जगराम सिंह, आरटीसी मेजर, आईटीआई पवन कुमार और उद्घोषक सुहैल खान को भी सम्मानित किया गया।

पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

समारोह के अंत में सभी महिला आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद टोलियों ने अनुशासित ढंग से परेड ग्राउंड से प्रस्थान किया।

समारोह के समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षुओं के परिजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts