Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रामपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 15 लाख की कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक: Monday, 13 April 2026 | समय: 07:03 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

सलमान खान

रामपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस और रामपुर औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 15 लाख रूपये की कीमत के कोडीनयुक्त कफ सीरप सहित अन्य प्रतिबंधित दवाओं के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी अक्षय मुरादाबाद, जीशान मुरादाबाद और जब्बार निवासी ग्राम इमरता थाना अजीमनगर रामपुर के पास से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एसपी सोमेंद्र मीना ने प्रेसवार्ता के दौरान अवैध कोडीनयुक्त कफ सीरप सहित अन्य प्रतिबंधित दवाओं का बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 11 अप्रैल को रात्रि में अवैध प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री की रोकथाम के लिए चेकिंग की जा रही थी।

चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर रामपुर कोतवाली पुलिस और रामपुर औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार की संयुक्त टीम द्वारा अक्षय निवासी मौहल्ला गुङिया बाग नवाबपुरा थाना नागफनी जिला मुरादाबाद, जीशान पुत्र दिलशाद हुसैन निवासी ग्राम चमरुआ थाना मुण्डापाण्डे जिला मुरादाबाद और जब्बार पुत्र आदिल हुसैन निवासी ग्राम इमरता थाना अजीम नगर जनपद रामपुर को आश्रम पद्धति रोड पर खाली मैदान से गिरफ्तार किया है।

इनके पास से कुल 33 पेटी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए हैं। इनमें 226 शीशी वेस्कोडेस्क, 2992 शीशी कोडेकटस टीआर, 144 शीशी वेरीकोफ नशे का सीरप हैं। 35 डिब्बे जिसमें कुल 8400 ट्रामाडोल कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी,एक डस्टर गाड़ी भी बरामद की है।

इनके पास से 21500 रुपये व 5 मोबाईल भी बरामद किए हैं। वहीं दो आरोपी रामपुर के टांडा नसीम गंज निवासी नाजिम और मुरादाबाद के कटघर कोहीनूर तिराहा निवासी सरफराज उर्फ चिम्पैंजी रात के अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

बरामदगी के आधार पर रामपुर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी वाली टीम में उपनिरीक्षक रितेश कुमार, उपनिरीक्षक सनी खैवाल, उपनिरीक्षक मनोज कुमार द्वितीय, औषधी निरीक्षक मुकेश कुमार, औषधी अनुसेवक केपी सरन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *