बृजमनगंज: मिशन शक्ति 5.0 में बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन

[post-views]

बृजमनगंज, महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनाबंदी में रविवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं, जिन्हें आत्मनिर्भरता, सुरक्षा एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक अर्चना यादव और प्रिया वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। मिशन शक्ति टीम की ओर से उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगल योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102 और 181 की उपयोगिता तथा आवश्यकता पड़ने पर इनका सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जाए, यह भी बताया गया।

इसके अलावा, महिलाओं और किशोरियों को साइबर सुरक्षा तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

महिलाओं ने इस कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान से उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होती है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts