Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

लखनऊ भ्रमण: छात्राएं हुईं ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू

दिनांक: Sunday, 23 November 2025 | समय: 05:01 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर की 152 छात्राओं ने रविवार को लखनऊ की ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत को करीब से देखा-समझा। विद्यालय द्वारा आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण ने छात्राओं को शहर की उन धरोहरों से परिचित कराया, जो अपनी विशिष्ट इंजीनियरिंग, कला और इतिहास के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।

भ्रमण की शुरुआत बड़ा इमामबाड़ा से हुई, जहां बिना स्तंभों के खड़ी विशाल गुंबदनुमा संरचना और नवाबी दौर की इंजीनियरिंग ने छात्राओं को चकित कर दिया। गाइड ने इमामबाड़े के निर्माण, उसके महत्व और नवाबों के दौर से जुड़े अनेक रोचक इतिहास बताए।

इसके बाद छात्राएं पहुँचीं भूल-भुलैया, जहाँ रोमांच, जिज्ञासा और आश्चर्य का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। संकरी गलियों, आपस में जुड़े अनेक मार्गों और रहस्यमयी संरचना ने छात्राओं को वास्तविक वास्तुकला की जटिलता से परिचित कराया।

भ्रमण का अंतिम चरण था डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल, जिसकी विशालता, उकेरी गई पत्थर की कलाकृतियों और शांत वातावरण ने छात्राओं पर गहरा प्रभाव छोड़ा। स्मारक के भव्य स्तंभ और आधुनिक डिजाइन का समन्वय इस यात्रा का मुख्य आकर्षण बना।

पूरा भ्रमण विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कैलाश यादव, रामलालित मौर्य, नियंत्रक राकेश यादव, प्रमोद गौंड, गणेश यादव, शैलेश यादव, अभिषेक, विशाल, महंत यादव, रमेश, तथा शिक्षिका दिव्या चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिक्षकों ने छात्राओं को इतिहास, संस्कृति, स्थापत्य कला और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण छात्रों में इतिहास, धरोहरों और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और उन्हें अनुभवात्मक सीख प्रदान करते हैं।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *