Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण: पीएम मोदी ने दी 36,230 करोड़ की परियोजना, रायबरेली में दिखा उत्साह

दिनांक: Wednesday, 29 April 2026 | समय: 11:21 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • गंगा एक्सप्रेसवें लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
  • कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया
  • गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी और लंबी सड़क परियोजनाओं में से एक – प्रभारी मंत्री
  • इस परियोजना से कृषक, वाणिज्य, पर्यटन एवं औद्योगिक आय में वृद्धि होगी – राकेश संचान
  • गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण और लोकार्पण से रायबरेली सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी – उद्यान मंत्री
  • गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से उत्पादों को बड़े बाजारों तक शीघ्र पहुँचाने में मिलेगी मदद – दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ग्राम मल्लावां कट, निकट चौनेज 351 कि0मी0 गंगा एक्सप्रेसवे, तहसील- बिलग्राम, जनपद हरदोई में रु० 36,230 करोड़ से निर्मित उत्तर प्रदेश के सबसे विराट 594 कि.मी. लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ-प्रयागराज) का लोकार्पण किया गया। जिसमें जनपद रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 77.300 कि०मी० शामिल है।

इसी क्रम में जनपद रायबरेली के तहसील ऊँचाहार में स्थित ग्राम रोझइया भीखमशाह गंगा एक्सप्रेसवे चेंज रोड टोल प्लाजा के निकट जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री जनपद राकेश सचान, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात विभाग, उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, विधायक ऊँचाहारछह डॉ0 मनोज कुमार पाण्डेय, विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया।

इस अवसर प्रभारी मंत्री ने अपने उद्धबोधन में कहा कि आज मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी और लंबी सड़क परियोजनाओं में से एक है। यह राज्य के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी हिस्से से सीधे जोड़ने वाला हाई-स्पीड कॉरिडोर है।

गंगा एक्सप्रेसवे एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। यह मेरठ से प्रयागराज को जोड़ता है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 594 किमी है। गंगा एक्सप्रेसवे से 12 जनपद अच्छादित है। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज शामिल है। यह उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से कृषक, वाणिज्य, पर्यटन एवं औद्योगिक आय में वृद्धि होगी। औद्योगिक इकाइयों एवं कृषक उत्पादन क्षेत्रों से दिल्ली तीव्र कनेक्टिविटी। दुग्ध, सब्जी, फल के भण्डारण एवं प्रसंस्करण केन्द्रों में भी वृद्धि होगी। व्यापार एवं रोजगार के अवसर बढ़ेगें और पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास का बड़ा इंजन है। यह राज्य को “एक्सप्रेसवे नेटवर्क” के रूप में मजबूत करेगा और आने वाले समय में व्यापार, पर्यटन और निवेश को तेज गति देगा।

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने उद्धबोधन में कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण और लोकार्पण से रायबरेली सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे जनपद को प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों से तेज़ और सुगम संपर्क प्रदान करेगा, जिससे व्यापार, कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि रायबरेली अपने कृषि एवं बागवानी उत्पादों के लिए जाना जाता है, और गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से इन उत्पादों को बड़े बाजारों तक शीघ्र पहुँचाने में मदद मिलेगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। मंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन व मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है।

गंगा एक्सप्रेसवे इसी दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना से न केवल परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि निवेश के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

विधायक ऊँचाहार व विधायक सलोन द्वारा भी अपने उद्धबोधन में गंगा एक्सप्रेवे परियोजना के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सूचना विभाग के पंजीकृत दलों व कम्पोजिट विद्यालय रोझइया भीखमशाह एवं पं0 जालपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उपजिलाधिकारी फरीद अहमद खान, उप जिलाधिकारी ऊंचाहार विवेक राजपूत, उप जिलाधिकारी सचिन यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं जनसामान्य उपस्थित रहें।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *