Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बार काउंसिल चुनाव 2025 : यशपाल सिंह एडवोकेट 16 नवम्बर को दाखिल करेंगे नामांकन, अधिवक्ताओं का मिल रहा व्यापक समर्थन

दिनांक: Saturday, 15 November 2025 | समय: 11:24 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली/प्रयागराज। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में सदस्य पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए 16 नवम्बर 2025, दिन रविवार को प्रयागराज स्थित बार काउंसिल कार्यालय में नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है। उनके समर्थकों और अधिवक्ताओं में इसको लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

अधिवक्ताओं के मुद्दों पर सक्रियता के लिए जाने जाते हैं यशपाल सिंह

यशपाल सिंह लंबे समय से अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं जैसे स्वास्थ्य सुरक्षा, चेंबर व्यवस्था, नए अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन, पेंशन व्यवस्था और डिजिटल कोर्ट सिस्टम के सरलीकरण पर सक्रिय रूप से आवाज़ उठाते रहे हैं।
वे रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज, मनेहरू रायबरेली के प्रबंधक हैं और कानूनी शिक्षा व अधिवक्ता कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

अधिवक्ताओं से प्रथम वरीयता वोट देने की अपील

अपने प्रचार पोस्टरों और संदेशों में उन्होंने अधिवक्ताओं से प्रथम वरीयता (1) का मत देने की अपील करते हुए कहा है कि “आपकी उपस्थिति, स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हम सभी अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।”

नामांकन में बड़ी संख्या में समर्थकों की रहने की संभावना

16 नवम्बर 2025 को होने वाले नामांकन के दौरान रायबरेली सहित कई जिलों के अधिवक्ताओं के बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुँचने की तैयारी है। उनके समीपस्थ अधिवक्ताओं का कहना है कि यशपाल सिंह का साफ-सुथरा छवि, अनुभव और अधिवक्ता हितों पर पकड़ उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।

चुनाव को लेकर कानूनी समुदाय में चर्चा तेज

बार काउंसिल चुनाव को उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के भविष्य और कल्याण योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
यशपाल सिंह जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता के मैदान में आने से चुनावी माहौल और भी दिलचस्प हो गया है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *