सरोजनीनगर में इंटरलॉकिंग निर्माण का शिलान्यास: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए शनिवार को इंटरलॉकिंग और रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख 76 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है।

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि रमाशंकर त्रिपाठी और के.एन. सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस विकास पहल से सरोजिनी नगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और महामंत्री गोविंद प्रताप शुक्ला ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि “डॉ. राजेश्वर सिंह न सिर्फ क्षेत्र के विधायक हैं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भी रहे हैं। इसलिए उन्हें अधिवक्ताओं की जरूरतों और क्षेत्रीय विकास की गहरी समझ है। उन्होंने अधिवक्ता समाज के लिए जो पहल की है, वह ऐतिहासिक है।”

महामंत्री गोविंद प्रताप शुक्ला ने कहा कि “सरोजिनी नगर में विकास कार्य जिस तेजी से हो रहे हैं, वह क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करते हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह वास्तव में क्षेत्र के लिए मसीहा की तरह कार्य कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश रावत, संजय तिवारी, ओ.पी. सिंह, रोहित सिंह, नितेश पांडे, राजेश सिंह, आर.एस. मिश्रा, एच.आर. रहमान, अजीत यादव, शैलेंद्र शुक्ला, सतीश साहू, बादल यादव, अविनाश ओझा, दीनानाथ एडवोकेट, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार संतोष उपाध्याय, गुलवीर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब शिलान्यास के साथ वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का रास्ता खुल गया है।क्षेत्रीय विकास की इस पहल को सरोजनीनगर में उत्साह और उम्मीद के साथ देखा जा रहा है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts