महराजगंज का नाम रोशन: किसान सिद्धेश्वर को मिला उत्तर प्रदेश आइकॉन अवॉर्ड 2025

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज के युवा प्रगतिशील किसान सिद्धेश्वर ने कृषि क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें उत्तर प्रदेश वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से आयोजित ऑनलाइन सम्मान समारोह में ‘उत्तर प्रदेश आइकॉन अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया है।

संस्था के अनुसार यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपनी मेहनत, नवाचार और जनहितकारी कार्यों से समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

सिद्धेश्वर ने खेती में नई तकनीकों, आधुनिक कृषि मॉडल और उन्नत फसली पद्धतियों को अपनाकर न केवल स्वयं की आय में वृद्धि की, बल्कि ग्रामीण स्तर पर अन्य किसानों को भी प्रेरित किया। उन्हें कृषि क्षेत्र में नए प्रयोगों और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करने के लिए विशेष रूप से सराहा गया है।

संस्था की ओर से बताया गया कि सिद्धेश्वर जैसे युवाओं ने साबित किया है कि सही दिशा और आधुनिक तकनीक के साथ खेती भी एक सफल और सम्मानजनक करियर बन सकती है।

ग्रामवासियों और कृषि विभाग से जुड़े लोगों ने सिद्धेश्वर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उम्मीद जताई कि वे आगे भी किसानों को बेहतर कृषि तकनीकों से लाभान्वित कराते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *