Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

यूपी श्रम विभाग का बड़ा फैसला: दुकानों व शो-रूम में कर्मचारियों के लिए कुर्सी अनिवार्य, हर 30 मिनट में 2–5 मिनट आराम जरूरी

दिनांक: Sunday, 16 November 2025 | समय: 03:32 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

यूपी। श्रमिकों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश श्रम विभाग ने दुकानों, शो-रूम और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कुर्सी, स्टूल या बेंच रखना अनिवार्य कर दिया है। विभाग के अनुसार रिटेल और सेल्स सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों को घंटों खड़े रहना पड़ता है, जिससे पैरों में सूजन, टखनों व कमर में दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही थीं।

कर्मचारियों को राहत देने के लिए विभाग ने “उप्र दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान नियमावली 1962” की धारा 28(क) में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। इसके तहत अब हर 30 मिनट में 2 से 5 मिनट आराम देना जरूरी होगा।

श्रम विभाग ने बताया कि केरल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में पहले से ऐसे नियम लागू हैं और अब यूपी भी उन्हीं की तर्ज पर प्रगतिशील बदलाव करता हुआ कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहा है।

इसी के साथ सफाई कर्मचारियों को भी बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा महिलाओं की नाइट शिफ्ट के समय में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह समय रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक था, जिसे संशोधित कर अब शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे कर दिया गया है।

श्रम विभाग का मानना है कि यह कदम कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ कार्यस्थल पर उनकी कार्यक्षमता को भी बढ़ाएगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *