सरोजनीनगर में पार्षद निधि से सड़क-नाली निर्माण का शिलान्यास, शमा विहार कॉलोनी को मिली राहत

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर सेकंड (वार्ड-18) स्थित शमा विहार कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही आवागमन व जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम उठाया गया। यहां 50 मीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को संपन्न हुआ।

यह शिलान्यास पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट द्वारा महापौर सुषमा खर्कवाल एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशीर्वाद से किया गया।

पूजन व नारियल फोड़कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ की गई। मोहम्मद इस्लाम से नारियल फोड़वाकर तथा जहीर खां से फाड़वा मरवाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में शमा विहार कॉलोनी व आसपास के मोहल्लों के नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

5 लाख की लागत से बनेगी सड़क और नाली
भाजपा कार्यकर्ता संतोष त्रिपाठी ने बताया कि यह सड़क वर्षों से कच्ची पड़ी थी, जिससे बरसात के समय जलभराव हो जाता था और बच्चों व बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब पार्षद निधि से लगभग 5 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का निर्माण होने से कॉलोनीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

कॉलोनीवासियों ने किया पार्षद का स्वागत

शिलान्यास के अवसर पर कॉलोनीवासियों ने पार्षद रामनरेश रावत का फूल-मालाओं व लड्डू खिलाकर स्वागत किया। पार्षद ने इस विकास कार्य का श्रेय महापौर सुषमा खर्कवाल एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को देते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास जनप्रतिनिधियों के सहयोग और आशीर्वाद से ही संभव है।

भाजपा कार्यकर्ता संतोष त्रिपाठी ने कॉलोनीवासियों की ओर से राजनाथ सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं पार्षद रामनरेश रावत के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में फूलचंद गौतम, प्रीतम सिंह, जयराम यादव, आलोक श्रीवास्तव, रितेश दुबे, प्रिंस तौहीद, मोइन अहमद, असलम सहित शमा विहार कॉलोनी व भाजपा मंडल के अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *