Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

चिरमिरी में ब्लॉक स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिमी भारत विज्ञान मेला का सफल आयोजन, छात्रों ने दिखाया नवाचार का हुनर

दिनांक: Monday, 13 October 2025 | समय: 11:26 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर. स्टीफन

चिरमिरी (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिमी भारत विज्ञान मेला का आयोजन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोदरी पारा चिरमिरी में किया गया।

यह आयोजन रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित हो रहे शैक्षिक एवं वैज्ञानिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक हिस्सा था।

कार्यक्रम में चिरमिरी एवं खडगामा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक के सामाजिक उपयोग, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य सुरक्षा और आधुनिक नवाचारों से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों की वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों को प्रभावित किया।

प्राचार्य डी.के. उपाध्याय ने दी शुभकामनाएं

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य डी.के. उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा “यह आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। मैं सभी बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।”

पत्रकार संगठन ने की छात्रों की प्रशंसा

इस अवसर पर निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिचर्ड स्टीफन और प्रदेश सचिव मोहम्मद जफर भी उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि “आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। उनकी सोच और कला देश के विकास की दिशा तय करती है। हम सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हैं कि वे अपने स्कूल, परिवार और समाज का नाम रोशन करें।”

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि, प्रयोगात्मक शिक्षा, और नवोन्मेषी सोच को प्रोत्साहित करना था।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *