Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मोहनलालगंज पुलिस ने अवैध पटाखों का भंडारण पकड़ा, 19 कुंतल पटाखे बरामद

दिनांक: Monday, 13 October 2025 | समय: 11:44 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अवैध पटाखों के भंडारण और विक्रय के खिलाफ विशेष अभियान के तहत लखनऊ पुलिस ने मोहनलालगंज सर्किल में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

इस कार्रवाई में पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर और संयुक्त पुलिस आयुक्त बब्लू कुमार के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल, अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली बसंत कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज रजनीश वर्मा की टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यवाही-01: थाना निगोहा

निगोहा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 15 कुंतल अवैध पटाखे (सुतली बम आदि) बरामद किए गए। मौके से 3 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। इस मामले में मुकदमा संख्या 197/2025 धारा 9(B) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्यवाही-02: थाना नगराम

थाना नगराम क्षेत्र में एक अवैध पटाखा भंडारण गोदाम का भंडाफोड़ किया गया। मौके से करीब 4 कुंतल अवैध पटाखे और सुतली बम बरामद किए गए। प्रकरण में मुकदमा संख्या 225/2025 धारा 9(B) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत आवश्यक कार्यवाही जारी है।

कुल 19 कुंतल अवैध पटाखे बरामद किए गए है, जिनकी अनुमानित कीमत: ₹20,00,000 (बीस लाख रुपए) है। यह कार्रवाई जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। लखनऊ पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और विक्रय के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, भंडारण या विक्रय करना कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है। इसके लिए विस्फोटक अधिनियम 1884 और भारतीय दंड संहिता के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है। अवैध पटाखों के कारण आगजनी, विस्फोट और जन-धन की हानि का जोखिम बना रहता है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी स्थान पर अवैध पटाखों का निर्माण, भंडारण या बिक्री की सूचना मिलने पर तुरंत 112 हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *