Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

रक्तदान महादान: चिरमिरी थाना प्रभारी की जनता से खास अपील

दिनांक: Wednesday, 14 January 2026 | समय: 07:41 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफ़न

चिरमिरी (एमसीबी), छत्तीसगढ़। चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने नगर पालिका निगम चिरमिरी क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी 2026 को बड़ा बाजार जिला अस्पताल, चिरमिरी में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं चिरमिरी पुलिस के संयुक्त सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने मीडिया के माध्यम से कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आम नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से आगे आकर इस मानवीय कार्य में सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

सुरक्षा व जागरूकता अभियानों में भी सक्रिय चिरमिरी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि चिरमिरी पुलिस द्वारा लगातार जनहित में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इनमें ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट उपयोग, लर्निंग लाइसेंस संबंधी जानकारी, नेत्र परीक्षण शिविर तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। पुलिस द्वारा जगह-जगह शिविर लगाकर नागरिकों को संभावित खतरों से सतर्क और जागरूक किया जा रहा है।

इन अभियानों का सकारात्मक असर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने चिरमिरी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक प्रभावी प्रयास बताया है।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *