Thursday, 22 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Thursday
22 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

FIR के बाद प्रेमिका फरार, रेलवे कर्मचारी की आत्महत्या में हनी ट्रैप एंगल

दिनांक: Wednesday, 14 January 2026 | समय: 08:21 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। रेलवे कर्मचारी वंशित काण्डा (23) की रहस्यमयी आत्महत्या के मामले में अब हनी ट्रैप का एंगल प्रमुख रूप से सामने आया है। वंशित की मां अपर्णा काण्डा की तहरीर पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपी सृष्टि चौधरी और उसकी मां की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन दोनों फिलहाल फरार बताई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार सृष्टि का मोबाइल फोन बंद है और उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।

मां के गंभीर आरोप: आर्थिक और मानसिक शोषण

मृतक की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सृष्टि चौधरी पिछले चार से पांच वर्षों से वंशित को सुनियोजित तरीके से प्रेमजाल में फंसाकर उसका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रही थी। आरोप है कि वह महंगे गिफ्ट, नकद रकम और अन्य सुविधाएं लेती रही, यहां तक कि वंशित के एटीएम और क्रेडिट कार्ड अपने कब्जे में रखकर उसकी पूरी सैलरी खर्च कर देती थी। परिवार का दावा है कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया, जिससे मामला हनी ट्रैप जैसा प्रतीत होता है।

घर बेचने और विदेश ले जाने का दबाव

परिजनों के अनुसार, बीते छह महीनों से सृष्टि और उसकी मां वंशित पर लखनऊ स्थित घर बेचकर पैसे जुटाने और दुबई जाकर बसने का दबाव बना रही थीं। इनकार करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकियां दी जाती थीं। परिवार का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव और डराने-धमकाने से वंशित पूरी तरह टूट चुका था।

डिजिटल सबूतों की जांच

परिवार ने पुलिस को बताया कि वंशित के मोबाइल फोन में सृष्टि से जुड़ी चैट, कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस नोट्स और अन्य डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं, जिनसे आर्थिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न की पुष्टि होती है। पुलिस इन साक्ष्यों को साइबर सेल की मदद से सत्यापित कर रही है।

23 दिसंबर को की आत्महत्या

लगातार मानसिक उत्पीड़न से जूझ रहे वंशित ने 23 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे अपने घर की ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद वीआईपी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। वंशित परिवार का इकलौता पुत्र था।

क्या कहते है कृष्णानगर थाना प्रभारी

थाना कृष्णानगर प्रभारी प्रद्युमन सिंह ने बताया कि हनी ट्रैप सहित सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है। एफआईआर दर्ज होने से पहले ही सृष्टि चौधरी और उसकी मां घर छोड़कर फरार हो गई थीं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

परिवार ने मांग की है कि इस पूरे मामले में हनी ट्रैप के एंगल को ध्यान में रखते हुए कठोर कार्रवाई की जाए और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *