Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज: अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने नगर पंचायत विकास कार्यों का किया निरीक्षण

दिनांक: Tuesday, 02 December 2025 | समय: 05:10 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज में मंगलवार की दोपहर अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आकांक्षी नगर योजना के तहत निर्मित लाइब्रेरी, राजकीय बाग, पार्क तथा नगरोदय योजना अंतर्गत निर्मित दुकानों का विस्तार से जायजा लिया।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित परियोजनाओं से जुड़े अभिलेखों की जांच की और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

वेंडिंग जोन का निरीक्षण, दुकानदारों से बातचीत

निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशांत कुमार नगर में नव निर्मित वेंडिंग जोन पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने नगर में ठेला लगाने वाले, सब्जी एवं फल विक्रेताओं को वेंडिंग जोन का उपयोग करने की सलाह दी, ताकि नगर में यातायात और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रह सके।

कूड़ा निस्तारण पर निर्देश

अपर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत प्रशासन को निर्देशित किया कि नगर में इकट्ठा होने वाले कूड़े-कचरे को नियमित रूप से एमआरएफ सेंटर भेजा जाए, जिससे नगर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हो सके।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल, अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा, अवर अभियंता विजय यादव, प्रधान लिपिक रमेश चौधरी, लिपिक राहुल यादव, सभासद धर्मेन्द्र चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, अमरनाथ कुमार, गौरव दीपक विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *