Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

लालगंज: बीएमपीएस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद स्पर्धा शुरू, कोतवाल प्रमोद सिंह बोले-हारने वाला ही जीतने का प्रयास करता है

दिनांक: Tuesday, 02 December 2025 | समय: 08:35 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (बीएमपीएस) में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद स्पर्धा 2025 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का समापन 2 दिसंबर को होगा।
मुख्य अतिथि कोतवाल प्रमोद सिंह ने सरस्वती पूजा के उपरांत फीता काटकर स्पर्धा का उद्घाटन किया।

इसके बाद बीएमपीएस खेल पताका फहराई गई और कोतवाल प्रमोद सिंह तथा प्रबंध निदेशक सुनील सिंह ने शांति एवं मैत्री का संदेश देते हुए कबूतर छोड़कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

“हारने वाला ही जीतने का प्रयास करता है”- कोतवाल प्रमोद सिंह

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि “खेल में हार-जीत का कोई अर्थ नहीं। जीतने वाले सराहनीय हैं, लेकिन हारने वाले ही सबसे ज्यादा प्रयास करते हैं और आगे चलकर जीत हासिल करते हैं। हार से घबराना नहीं चाहिए।” कोतवाल ने बालिकाओं को विशेष रूप से खेल-कूद में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

छोटे बच्चों की रेस में दमदार प्रदर्शन

पहले दिन नर्सरी से प्राइमरी स्तर तक के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।फ्रॉग रेस, सैक रेस, लेमन-स्पून रेस जैसी प्रतियोगिताओं में छोटे बच्चों ने जोश दिखाते हुए पदक जीते। 50 मीटर और 100 मीटर रेस में बालक एवं बालिका वर्ग के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों का सम्मान और प्रबंधन का योगदान

कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक सुनील सिंह, प्रबंधक शांतनु सिंह, प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह, प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन ने मुख्य अतिथि को विद्यालय परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम शिव यादव, बी.एन. यादव, अनुराधा पांडे, प्रीति श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, मृत्युंजय सिंह, श्रवण तिवारी, शिरीष तिवारी, सुधीर सिंह, विनोद चौधरी, सीमा सिंह, ममता सिंह, विभा, सुनहरा, संगीत सिंह, सरिता सिंह, आस्था सिंह, संतलाल सहित समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा देखकर अत्यंत उत्साहित दिखे। समापन दिवस पर 2 दिसंबर को जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी बीएमपीएस के पीआरओ यशबहादुर यादव ने दी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *