Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकरन यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर-जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

दिनांक: Friday, 14 November 2025 | समय: 01:02 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज (महराजगंज)। विकास खंड बृजमनगंज के वार्ड संख्या 68 के क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकरन यादव निवासी ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा टोला सिसहनिया का बुधवार की रात इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया गया कि वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।

शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, प्रधान प्रतिनिधि अहसान, सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ग्रामीणों ने बताया कि रामकरन यादव एक मिलनसार, सरल स्वभाव और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके निधन से न केवल ग्राम पंचायत बल्कि पूरे बृजमनगंज ब्लॉक में शोक की लहर है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *