Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज क्रिकेट: पुलिस एकादश ने नगर पंचायत एकादश को 24 रन से हराया

दिनांक: Monday, 02 February 2026 | समय: 11:02 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही स्व. कमला देवी–राधेश्याम मेमोरियल कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-4 के चौथे दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए। दिन का मुख्य आकर्षण पुलिस एकादश और नगर पंचायत एकादश के बीच खेला गया सद्भावना क्रिकेट मैच रहा।

सद्भावना मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस एकादश ने निर्धारित 8 ओवरों में 59 रन बनाए, जो इस मैदान पर सीजन-4 का अब तक का सर्वाधिक स्कोर बताया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पंचायत एकादश की टीम 8 ओवर में सभी विकेट गंवाकर केवल 35 रन ही बना सकी। इस प्रकार पुलिस एकादश ने यह मुकाबला 24 रन से जीत लिया।

इस मैच का उद्घाटन ऑलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज बृजमनगंज के प्रबंधक महमूद आलम ने फीता काटकर किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला।

चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी हुए

मुख्य मैच के साथ-साथ प्रतियोगिता के तहत चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी खेले गए।

  • पहला क्वार्टर फाइनल वार्ड नंबर 13 और 14 के बीच खेला गया, जिसमें वार्ड नंबर 13 की टीम विजेता रही।
  • दूसरा मुकाबला वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 4 के बीच हुआ, जिसमें वार्ड नंबर 2 ने जीत दर्ज की।
  • तीसरे क्वार्टर फाइनल में वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 9 आमने-सामने रहे, जहां वार्ड नंबर 7 की टीम विजयी रही।
  • चौथा क्वार्टर फाइनल वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 11 के बीच खेला गया, जिसमें वार्ड नंबर 11 ने मुकाबला अपने नाम किया।

आयोजकों के अनुसार विजेता टीमें अब प्रतियोगिता के अगले चरण यानी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।

प्रतियोगिता के दौरान सभासद अनूप चौरसिया, जितेंद्र कुमार, नटवर गोयल सहित खेल आयोजक एस. जायसवाल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के माध्यम से आपसी सद्भाव और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *