Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

चिरमिरी के वार्ड 34 में 6 महीने से बिजली गुल, नाराज़ वार्डवासी बोले- समाधान न हुआ तो करेंगे चुनाव बहिष्कार

दिनांक: Thursday, 20 November 2025 | समय: 02:27 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर. स्टीफन

छत्तीसगढ़, चिरमिरी/एमसीबी। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 के सैकड़ों परिवार पिछले 6 महीनों से बिजली के बिना जीवन यापन करने को मजबूर हैं। गरीबी रेखा में रहने वाले इन परिवारों का कहना है कि लगातार शिकायतों और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद उनके घरों में आज तक बिजली बहाल नहीं की गई है।

धरना-प्रदर्शन भी बेअसर, प्रबंधन ने हर बार किया टालमटोल 

वार्ड वासियों ने बताया कि वे कई बार कुरसीया कॉलरी खदान के प्रबंधन से मिलने गए और समस्या को गंभीरता से रखने के लिए धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी प्रबंधन ने केवल आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया।
लोगों का आरोप है कि प्रबंधन और विभागीय अधिकारी गोलमोल जवाब देकर समस्या को टालते आ रहे हैं।

पार्षद–विधायक–मंत्री तक पहुंची फरियाद, फिर भी अंधेरा

वार्ड के लोगों ने बिजली समस्या को लेकर पार्षद, विधायक, मंत्री तथा कोयला खदान अधिकारियों को कई बार पत्र देकर निवेदन किया, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई।

वार्ड वासियों का कहना है कि अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही की वजह से उन्हें मानो अंधकार में जीने के लिए छोड़ दिया गया है।

अंधेरे में बच्चे–बुजुर्ग परेशान, महिलाओं की दुश्वारी बढ़ी

वार्ड की महिलाओं ने मीडिया से अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि “छोटे-छोटे बच्चे हैं, अंधेरे में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। रात होते ही जानवर घरों के आसपास घूमते हैं, जिससे डर लगा रहता है। बूढ़े मां-बाप ठंड में बेहाल हैं। दवाई देने में भी बहुत दिक्कत होती है, लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं है।”

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली न होने से बच्चे पढ़ाई से वंचित, बीमार बुजुर्ग परेशान, महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित और पूरे वार्ड में अंधकार का माहौल है।

आक्रोशित वार्ड वासियों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान न मिलने पर वार्ड वासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने कहा कि “अगर हालात ऐसे ही रहे और बिजली बहाल नहीं हुई, तो हम आने वाले चुनाव में वोट नहीं डालेंगे और चुनाव का बहिष्कार करेंगे।”

वार्ड के लोगों ने निष्पक्ष दर्पण के माध्यम से जिला प्रशासन, ऊर्जा विभाग और जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *