Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

वेंडिंग जोन में स्थानांतरण से धंधा चौपट, बृजमनगंज के व्यापारियों का विरोध तेज

दिनांक: Sunday, 07 December 2025 | समय: 11:15 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर में स्थित नए वेंडिंग जोन में सब्जी और फल व्यवसायियों की दुकानें शिफ्ट किए जाने के बाद अब विरोध तेज हो गया है। शनिवार शाम रेलवे स्टेशन चौराहा के पास व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए निर्णय के विरोध में आवाज बुलंद की।

बैठक को संबोधित करते हुए दिलीप चौधरी ने कहा कि बाजार से बाहर वेंडिंग जोन में दुकानें लगाने से छोटे विक्रेताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्राहक वहां नहीं पहुंच रहे, जिससे कारोबार चौपट होता जा रहा है।

व्यापारी बालकृष्ण जायसवाल उर्फ बबलू ने कहा कि सब्जी मंडी हटने से बाजार सुनसान लगने लगा है और दुकानदार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल ने निर्णय को गलत बताते हुए कहा कि जाम की समस्या का हवाला देकर दुकानें हटाई गईं, जबकि मेन रोड पर अब भी जाम की स्थिति बनी रहती है। यदि जाम हटाना ही उद्देश्य है तो दुकानों को नगर से बाहर नहीं, बल्कि नगर क्षेत्र में ही किसी उचित स्थान पर स्थापित कराया जाए।

व्यापारियों ने सम्मिलित रूप से मांग की कि वेंडिंग जोन में थोक सब्जी मंडी स्थापित की जाए, तभी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और दुकानों का धंधा सुरक्षित रहेगा।

बैठक में रवि वर्मा, अब्दुल सलाम, नीरज जायसवाल, सुधीर जायसवाल, शिव प्रकाश जायसवाल, सूरज सिंह जायसवाल, गोविन्द वर्मा, राजू जायसवाल, विनय राय, कलीम, शमशेर अली, दिलीप मणि, टिनमिन, साबिर अली, शाकिर अली सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष का पक्ष

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे व्यापारियों के धंधे को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *