रायबरेली: डीएम–एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं 90 शिकायतें, 6 मामलों का हुआ तत्काल निस्तारण

रायबरेली। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समाधान एक सप्ताह के भीतर कराना सुनिश्चित करें और किसी भी जटिल मुद्दे की स्थिति में कारण स्पष्ट रूप से अवगत कराएं, ताकि समस्या का समाधान बिना विलंब किया जा सके।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त कुल 90 शिकायतों में से 48 राजस्व, 15 पुलिस, 2 विकास तथा 25 अन्य विभागों से संबंधित थीं। इनमें से 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए राहत दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *