Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज: फुलमनहा में बनी सीसी रोड 9 माह में ही खराब, शिलापट्ट पर गलत जानकारी से ग्रामीणों में रोष

दिनांक: Monday, 01 December 2025 | समय: 05:23 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। विकास खंड बृजमनगंज में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फुलमनहा ग्राम पंचायत में राज्य वित्त आयोग योजना के तहत बनाई गई सीसी रोड महज नौ माह में ही खराब हो गई है। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है, गिट्टियाँ बाहर आ गई हैं और कई स्थानों पर गड्ढे बन चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएँ हुई हैं।

यह सीसी रोड पिच रोड से आंगनबाड़ी भवन तक बनाई गई थी। सड़क के खराब हो जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क फरवरी में निर्मित हुई थी, लेकिन आज इसकी हालत वर्षो पहले बनी सड़कों से भी बदतर है, जो निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है।

शिलापट्ट पर गलत जानकारी, पुलिया की टूटी रेलिंग

सड़क किनारे लगाए गए शिलापट्ट पर इसे “पिच रोड से बरात घर तक” दर्शाया गया है, जबकि फुलमनहा ग्राम पंचायत में कोई बरात घर मौजूद ही नहीं है।
शिलापट्ट को भी नियमों के विपरीत पास की पुलिया की रेलिंग पर चिपका दिया गया है। पुलिया की दूसरी तरफ की रेलिंग टूटी हुई है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों में रोष, निरीक्षण पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय किसी अधिकारी ने गुणवत्ता की जांच नहीं की। न ही निर्माण के बाद निरीक्षण हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटिया सामग्री और लापरवाही के कारण सरकारी धन की बर्बादी हुई है।

बीडीओ ने की जांच की घोषणा

इस मामले पर खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ल ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *