Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? 18 जनवरी को बूथ पर जरूर करें जांच

दिनांक: Wednesday, 14 January 2026 | समय: 10:25 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी 2026 (रविवार) को जनपद के सभी मतदान बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर आलेख्य निर्वाचक नामावली को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाएंगे।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। BLO द्वारा संबंधित क्षेत्र के पार्षद, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, बूथ लेवल एजेंट एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन कर अवलोकन कराया जाएगा।

नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए उपलब्ध होंगे फॉर्म

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी BLO को इस कार्यक्रम के लिए फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) और फॉर्म-8 (संशोधन) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रकाशित मतदाता सूची में यदि कोई त्रुटि हो तो उसे समय रहते ठीक किया जा सके।

06 फरवरी तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-06 भरकर अपने BLO के माध्यम से अथवा ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in या https://ceouttarpradesh.nic.in पर आवेदन कर सकता है। दावा एवं आपत्तियों की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *