Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल मेले का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

दिनांक: Friday, 14 November 2025 | समय: 11:34 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। बाल दिवस के अवसर पर आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज, बृजमनगंज में शुक्रवार को बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता व हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजमनगंज नगर पंचायत के चेयरमैन राकेश जायसवाल, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसबीआई शाखा प्रबंधक विनीता सिंह और थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण कर बच्चों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

मेले में विज्ञान प्रदर्शनी, फूड स्टॉल, रंगोली सहित कई आकर्षक गतिविधियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने तकनीक, पर्यावरण और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। फूड स्टॉल पर छात्रों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का आगंतुकों ने विशेष रूप से आनंद लिया।

विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम खान और प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सीखने की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *