संजय सिंह चौहान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, डॉ. राजेश्वर सिंह प्रतिनिधि टीम ने दी शुभकामनाएं

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में शुक्रवार को राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।
समारोह पिपरसंड ग्रामसभा स्थित बाबा जय सिंह फार्म हाउस में आयोजित किया गया, जहां सुबह से शाम तक शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

डॉ. राजेश्वर सिंह प्रतिनिधि टीम ने दी शुभकामनाएं

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रतिनिधि शिविता गोयल विशेष रूप से पहुंचीं और संजय सिंह चौहान को सप्रेम गिफ्ट भेंट कर जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

राजधानी प्रेस क्लब के पत्रकारों ने किया सम्मान

राजधानी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकार बंधुओं ने भी संजय सिंह चौहान का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, स्थानीय नेता और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें संतोष उपाध्याय अध्यक्ष राजधानी प्रेस क्लब, धर्मेन्द्र तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पत्रकार शकील अहमद, दिनेश यादव सह मीडिया प्रभारी, आनंद सिंह सचिव/कोषाध्यक्ष, रामराज रावत उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह चौहान मंडल महामंत्री, रविन्द्र सिंह, उत्कर्ष सिंह चौहान, लालता प्रसाद, शिव बख्श मंडल अध्यक्ष खुशहालगंज, नवीन तिवारी मंडल महामंत्री, गुड्डू सिंह चौहान बूथ अध्यक्ष, रविन्द्र सिंह चौहान, बंदे सिंह चौहान
सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल रहे।

पूरे आयोजन स्थल पर जन्मदिन की शुभकामनाओं, बधाइयों और उत्साह का माहौल बना रहा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts