Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

चिरमिरी की बेटी ने जीता मिस आइकॉन छत्तीसगढ़ का खिताब, प्रथम रनर-अप बनकर बढ़ाया जिले का मान

दिनांक: Thursday, 30 October 2025 | समय: 03:33 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफ़न

रायपुर, चिरमिरी। राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल में आयोजित “मिस आइकॉन छत्तीसगढ़” प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में एमसीबी जिले के हल्दीबाड़ी, चिरमिरी वार्ड क्रमांक 15 निवासी कन्हैया स्वामी की सुपुत्री गौतमी स्वामी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास से सबका दिल जीतते हुए “प्रथम रनर-अप” का खिताब अपने नाम किया।

यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चिरमिरी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। प्रतियोगिता में राज्यभर की प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के बीच उन्होंने अपने व्यक्तित्व, मंच प्रस्तुति और उत्तरदायित्व के भाव से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

“यह मेरी मेहनत और परिवार के सहयोग का परिणाम है”- प्रतिभागी

हमारे चैनल से बातचीत में गौतमी स्वामी ने बताया कि “इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन मैंने हर चरण में अपनी पूरी मेहनत और लगन दिखाई। मेरे माता-पिता और गुरुओं का सहयोग हमेशा मेरे साथ रहा।”

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में वे हिंदी, छत्तीसगढ़ी और तेलुगू फिल्मों में अभिनय करने की इच्छा रखती हैं। “अगर मौका मिला तो मैं फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाना चाहूंगी,” उन्होंने मुस्कराते हुए कहा।

संगठन ने दी बधाई, कहा क्षेत्र का गौरव बनीं

इस उपलब्धि पर निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रिचर्ड स्टीफन और प्रदेश सचिव मोहम्मद जफर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “आपने जिस लगन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है, वह पूरे चिरमिरी क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। संगठन को गर्व है कि हमारे क्षेत्र की बेटी ने पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बनाई है।”

प्रतियोगिता के बाद से ही क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों द्वारा बधाइयों का सिलसिला जारी है। कई नागरिक उनके घर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *