Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! तीन लुटेरे गिरफ्तार, छह मोबाइल और बाइक बरामद

दिनांक: Thursday, 30 October 2025 | समय: 03:59 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लूटपाट की घटनाओं में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह एंड्रॉइड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद कुर्शीद उर्फ खुर्शीद पुत्र मोहम्मद अकील अहमद, निवासी मोहल्ला कंचाना नई बस्ती थाना जायस, जिला अमेठी, महबूब अंसारी उर्फ कल्लू पुत्र स्वर्गीय महबूब अंसारी, निवासी मोहल्ला कंचाना नई बस्ती थाना जायस, जिला अमेठी तथा आशीष कौशल पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर कौशल निवासी मोहल्ला सिखाना हवेली थाना जायस, जिला अमेठी शामिल हैं।

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 490/2025 धारा 309(4)/317(2)/317(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को सई नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से छह एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल (UP33 CH 8038) बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त मोहम्मद कुर्शीद और महबूब अंसारी ने बताया कि वे अपने साथी सैफ निवासी जेर मस्जिद वार्ड नंबर 22 थाना जायस, जिला अमेठी (जो वर्तमान में जेल में बंद है) के साथ मिलकर राहगीरों से मोबाइल फोन लूटते थे। बीते 14 अक्टूबर को तीनों ने मिलकर रायबरेली और आसपास के क्षेत्रों से छह मोबाइल फोन लूटे थे। लूटे गए मोबाइल का लॉक तोड़ने और उन्हें बेचने का कार्य आशीष कौशल करता था।

पुलिस का कहना है कि तीनों अभियुक्त लूटे गए मोबाइल सस्ते दाम पर बेचने की फिराक में थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तीनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *