• Disclaimer
  • Privacy & Policy
  • Advertise With Us
  • About Us
  • contact-us
  • Editorial Policy
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
Nishpaksh Darpan
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स
No Result
View All Result
Nishpaksh Darpan
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ

गोबर आधारित कम्पोस्ट व बायोगैस को बढ़ावा, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए बड़े निर्देश

गौशालाओं को आत्मनिर्भर उत्पादन केंद्र बनाने पर जोर, किसानों की आय बढ़ाने की योजना

Saddeek Khan by Saddeek Khan
May 5, 2026
in लखनऊ
गोबर आधारित कम्पोस्ट व बायोगैस को बढ़ावा, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए बड़े निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष 44 ख में पशुपालन विभाग एवं कृषि विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर गोबर से कम्पोस्ट, बायोगैस, जीवामृत एवं घनामृत के उत्पादन, उपयोग और विपणन को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता को पुनर्स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपलब्ध गोबर संसाधनों का वैज्ञानिक उपयोग कर बड़े पैमाने पर जैविक खाद का उत्पादन संभव है और इसके माध्यम से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम की जा सकती है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश की गौशालाओं को उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित करते हुए उन्हें कम्पोस्ट, जीवामृत एवं अन्य जैविक उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाए।

मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में अनुमानित रूप से लाखों मीट्रिक टन कम्पोस्ट उत्पादन की क्षमता मौजूद है, जिसके लिए गोशालाओं, डेयरी इकाइयों और किसानों के स्तर पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने झांसी, चंदौली, फर्रुखाबाद, कानपुर और बाराबंकी जैसे जनपदों में संचालित सफल बायोगैस एवं जैविक खाद मॉडलों का उल्लेख करते हुए निर्देश दिए कि इन मॉडलों का अध्ययन कर प्रदेशव्यापी विस्तार सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) संयंत्रों के विस्तार, गोबर गैस प्लांट्स की स्थापना तथा कृषि अपशिष्ट के समुचित उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि बायोगैस से न केवल ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ेगी बल्कि उससे निकलने वाला स्लरी (जैविक खाद) खेतों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा, जिससे किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोबर आधारित खाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उसका मानकीकरण (स्टैंडर्डाइजेशन) किया जाए। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग, नमी स्तर एवं गुणवत्ता के स्पष्ट मानक तय किए जाएं ताकि किसानों को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल सके।

इसके साथ ही सहकारी समितियों के माध्यम से गोबर खाद की उपलब्धता बढ़ाने तथा यूरिया के साथ इसके उपयोग को प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गोबर आधारित खाद मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ाकर उत्पादन क्षमता को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करती है।

इस दिशा में वैज्ञानिकों, कृषि विश्वविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों को जोड़ते हुए सरल, कम लागत वाले मॉडल विकसित किए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गोबर गैस संयंत्रों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं तैयार की जाएं, जिससे अधिक से अधिक किसान इससे जुड़ सकें। साथ ही जैविक खाद के उत्पादन के साथ उसके प्रभावी विपणन की व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि उत्पाद किसानों तक सुगमता से पहुंचे और उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके।

मंत्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार कृषि एवं पशुपालन को एकीकृत करते हुए प्रदेश में जैविक खेती को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। गोबर आधारित उत्पादों के व्यापक उपयोग से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित होगी।

Share

Related Posts

बीजेपी-एनडीए की जीत पर सरोजनीनगर में जश्न, डॉ. राजेश्वर सिंह बोले-यह सांस्कृतिक अस्मिता का जनादेश
लखनऊ

बीजेपी-एनडीए की जीत पर सरोजनीनगर में जश्न, डॉ. राजेश्वर सिंह बोले-यह सांस्कृतिक अस्मिता का जनादेश

by Saddeek Khan
May 4, 2026
सरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ का 166वां शिविर, स्वास्थ्य जांच से लेकर युवाओं तक फोकस
लखनऊ

सरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ का 166वां शिविर, स्वास्थ्य जांच से लेकर युवाओं तक फोकस

by Saddeek Khan
May 3, 2026
सरोजनीनगर वार्ड में सफाई व्यवस्था पर सख्त हुईं पार्षद गीता देवी गुप्ता, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ

सरोजनीनगर वार्ड में सफाई व्यवस्था पर सख्त हुईं पार्षद गीता देवी गुप्ता, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

by Saddeek Khan
May 3, 2026
लखनऊ में सवर्ण आर्मी की बैठक, 10 नए सदस्य जुड़े
लखनऊ

लखनऊ में सवर्ण आर्मी की बैठक, 10 नए सदस्य जुड़े

by Saddeek Khan
May 3, 2026
लखनऊ में हादसा: शादी से लौट रहे ज्योतिषी अनुराग शुक्ला की मौत, अंडरपास निर्माण पर उठे सवाल
लखनऊ

लखनऊ में हादसा: शादी से लौट रहे ज्योतिषी अनुराग शुक्ला की मौत, अंडरपास निर्माण पर उठे सवाल

by Saddeek Khan
May 2, 2026
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ी खामी: कट और अधूरे नालों को लेकर निरीक्षण, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
लखनऊ

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ी खामी: कट और अधूरे नालों को लेकर निरीक्षण, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

by Saddeek Khan
May 1, 2026

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
बड़ा खुलासा! आंगनबाड़ी का तेल बाजार में बिकता मिला, जांच की मांग तेज

बड़ा खुलासा! आंगनबाड़ी का तेल बाजार में बिकता मिला, जांच की मांग तेज

March 26, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर सभासद प्रतिनिधि से मारपीट

January 23, 2026
बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

December 7, 2025
महराजगंज: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, 5 नामजद समेत कई पर केस दर्ज

महराजगंज: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, 5 नामजद समेत कई पर केस दर्ज

April 22, 2026

Hello world!

0
How Work From Home Spurred Employee To Move Around The World

How Work From Home Spurred Employee To Move Around The World

0
Stock Markets Experience Volatility Amidst Global Economic Uncertainty

Stock Markets Experience Volatility Amidst Global Economic Uncertainty

0
How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy

How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy

0
रायबरेली में किसानों को फसल बीमा क्षतिपूर्ति, अदिति सिंह ने 12 किसानों को दिए डमी चेक

रायबरेली में किसानों को फसल बीमा क्षतिपूर्ति, अदिति सिंह ने 12 किसानों को दिए डमी चेक

May 5, 2026
गोबर आधारित कम्पोस्ट व बायोगैस को बढ़ावा, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए बड़े निर्देश

गोबर आधारित कम्पोस्ट व बायोगैस को बढ़ावा, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए बड़े निर्देश

May 5, 2026
रायबरेली में स्कूल के भीतर मारपीट, कक्षा 10 का छात्र गंभीर घायल

रायबरेली में स्कूल के भीतर मारपीट, कक्षा 10 का छात्र गंभीर घायल

May 5, 2026
रायबरेली में तालाब किनारे अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी

रायबरेली में तालाब किनारे अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी

May 5, 2026

Recent News

Facebook Twitter Youtube Instagram

Nishpaksh Darpan

Nishpaksh Darpan

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य राज्य
  • अमेठी
  • अम्बेडकरनगर
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • कुशीनगर
  • क्राइम
  • गोंडा
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • प्रमुख समाचार
  • बहराइच
  • बाराबंकी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महराजगंज
  • राजनीति
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • संतकबीरनगर
  • सीतापुर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

Recent News

रायबरेली में किसानों को फसल बीमा क्षतिपूर्ति, अदिति सिंह ने 12 किसानों को दिए डमी चेक

रायबरेली में किसानों को फसल बीमा क्षतिपूर्ति, अदिति सिंह ने 12 किसानों को दिए डमी चेक

May 5, 2026
गोबर आधारित कम्पोस्ट व बायोगैस को बढ़ावा, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए बड़े निर्देश

गोबर आधारित कम्पोस्ट व बायोगैस को बढ़ावा, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए बड़े निर्देश

May 5, 2026

© 2025 Nishpaksh Darpan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
    • अमेठी
    • अम्बेडकरनगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोरखपुर
    • बाराबंकी
    • महराजगंज
    • लखनऊ
    • सीतापुर
    • रायबरेली
  • अन्य राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

© 2025 Nishpaksh Darpan