रामपुर में गौकशी कांड का खुलासा, तमंचा और हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान

रामपुर। जनपद रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र में गौकशी के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और पशु काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को थाना स्वार क्षेत्र में एक खेत में निराश्रित गोवंशीय पशु का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई थी। पशु चिकित्सक द्वारा जांच में यह पुष्टि हुई कि अवशेष गोवंश के ही हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साक्ष्य सुरक्षित कर अज्ञात के खिलाफ गौहत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्वार पुलिस टीम ने 2 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रिजवान पुत्र अमजद निवासी नरपतनगर थाना स्वार को ग्राम मिलक नौखरीद के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया।

क्या-क्या हुआ बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, पशु काटने के उपकरण (कुल्हाड़ी, छुरी, दाव, रस्सी, प्लास्टिक कट्टा आदि)
बरामद किए गए हैं।

तमंचा बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह वारदात अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम दी थी, जो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद का निवासी है। पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोहनपाल सिंह, हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह और कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

दूसरी कार्रवाई: वारंटी भी गिरफ्तार

थाना गंज पुलिस ने एक वारंटी फैजान अली पुत्र विशारत अली निवासी मुरादाबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भरण-पोषण वसूली वारंट के तहत की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts