Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

चिरमिरी में निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता व ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

दिनांक: Saturday, 08 November 2025 | समय: 08:06 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

चिरमिरी (छत्तीसगढ़)। निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय, बड़ा बाजार चिरमिरी में ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने छात्रों को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया सुरक्षा, मोबाइल उपयोग और यातायात नियमों से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों और युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भारत सरकार की साइबर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी साझा करते हुए कहा कि “यदि किसी को कोई संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत रिपोर्ट करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

विद्यालय के प्राचार्य वंश गोपाल शर्मा ने संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करते हैं बल्कि उनमें सामाजिक जागरूकता और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन की पहल

“निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन (NBPS)” एक राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत पत्रकार संगठन है, जिसका उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ समाज में जागरूकता, शिक्षा और जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक भूमिका निभाना है।संगठन समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम, सामाजिक संवाद, मीडिया प्रशिक्षण कार्यशालाएं एवं युवा वर्ग को मार्गदर्शन देने वाले कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिचर्ड स्टीफन ने बताया कि पत्रकार केवल खबरें नहीं लिखते, बल्कि समाज को दिशा देने का कार्य भी करते हैं। इसी सोच के तहत निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन ने यह कार्यक्रम आयोजित किया ताकि छात्र-छात्राएं डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के उपयोग और विज्ञान के क्षेत्र में जागरूक बन सकें। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान आयोजित ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशिष्ट अतिथि विजय सिंह, अधिवक्ता नाथू सिंह परमार और अधिवक्ता समर सिंह द्वारा पूछे गए प्रश्नों का छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश अध्यक्ष रिचर्ड स्टीफन द्वारा मुख्य अतिथि के साथ पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी देकर अन्य छात्रों का मनोबल बढ़ाया गया।

विद्यालय प्रबंधन और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना की तथा आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *