Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रफ्तार का कहर! कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

दिनांक: Saturday, 08 November 2025 | समय: 10:18 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कलवारगढ़ के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

बृजमनगंज (महराजगंज)। जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित कलवारगढ़ के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार महेश पुत्र रामदास तथा अजय पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम बन्हा सोनचिरैया, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कालीनगर गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अत्यधिक रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *