रायबरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब थाना से करीब 400 मीटर दूरी पर स्थित एक बाग में आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान मनीष पुत्र भगवान दीन निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदारी में डीह क्षेत्र आया हुआ था। सुबह स्थानीय लोगों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

प्राथमिक तौर पर शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसे पेड़ से लटकाया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts