रायबरेली के सलोन में मेधावी छात्रों का सम्मान, 75% से अधिक अंक लाने वालों को मिला पुरस्कार

रायबरेली। जिले के सलोन कस्बा स्थित सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 46 विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के सभापति मृत्युंजय सिंह और प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को फूल माला और मैडल पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, टिफिन और मिठाई देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभापति मृत्युंजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी को “विद्यार्थी पंच लक्षणम्” के सूत्र को अपनाकर अपने लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षक मार्गदर्शन कर सकता है, लेकिन लक्ष्य की प्राप्ति केवल कड़ी मेहनत और लगन से ही संभव है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये सभी मेधावी विद्यार्थी आगे चलकर अपने माता-पिता, विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे।

प्रधानाचार्य अमित कुमार भारती ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी परीक्षाओं के लिए और अधिक मेहनत करें, ताकि अगले वर्ष और बेहतर परिणाम सामने आएं।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में इंटर के साक्षी रावत (10वीं, 71.3%), अंशू (12वीं, 51.2%), देवांश तिवारी (12वीं, 73.3%), रिशी कुमार (10वीं, 62.7%) सहित अंशी, मानवी सिंह, अनुभवी सिंह, शगुन, ऋषभ सोनी, स्वाति जायसवाल, युवराज पटेल, अमन, महिमा देवी, प्रांजलि, संध्या, सोनिका, शिफा बानो तथा हाईस्कूल के श्रेयांश साहू, रवि यादव, नैतिक, मनीष कुमार, अर्शिया, अंजलि, प्रिंस, दीपक, खुशबू, दिव्या, राजवंत कुमार, अल्फीजा, मनस्वी, मान्या मिश्रा, शिवम मौर्य, लक्ष्मी गौतम, चन्दना, प्रांशू प्रजापति, सुनैना, हिमांशी, आलोक कुमार, सौरभ कुमार, एकता गौतम, सानिया निर्मल आदि शामिल रहे।

इसके साथ ही उत्कृष्ट परिणाम देने वाले अध्यापक-अध्यापिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ शिक्षक अम्बुज सिंह, रत्नेश सिंह, उमेश प्रताप सिंह, जगराम सरोज, संदीप पटेल, आशुतोष त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी, मोनिका दीक्षित आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन नागरिक शास्त्र प्रवक्ता विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया।

सम्मान पाकर सभी मेधावी छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts