रायबरेली सदर के विकास को मिलेगी रफ्तार, विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

[post-views]

रायबरेली। जनपद रायबरेली की सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अदिति सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नालियों के निर्माण, पेयजल व्यवस्था, जल निकासी, शहरी एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े अन्य विकास कार्यों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

विधायक अदिति सिंह ने सदर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति एवं समयबद्ध रूप से पूरा कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, नाली, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts