JEECUP Counselling 2026: तीसरे चरण की चॉइस फिलिंग शुरू, 19 जुलाई तक भरें विकल्प

[post-views]

लखनऊ। प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत मुख्य काउंसिलिंग के तृतीय चरण में ऑनलाइन विकल्प (Choice Filling) भरने की प्रक्रिया आज 16 जुलाई, 2026 से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मनपसंद संस्थान और पाठ्यक्रम में सीट सुरक्षित करने के लिए पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अधिकाधिक संख्या में विकल्पों का चयन करें। अधिक विकल्प भरने से प्रवेश मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

मुख्य काउंसिलिंग के प्रथम एवं द्वितीय चरण की प्रक्रिया अत्यंत सफल रही है। इन दोनों चरणों को मिलाकर अब तक कुल 32,813 छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफलतापूर्वक प्रवेश लिया जा चुका है।

तृतीय चरण के लिए विकल्प भरने की यह प्रक्रिया सीमित समय दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई, 2026 तक के लिए खुली है। अतः सभी शेष अभ्यर्थी बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए, आज ही आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉगिन कर अपने विकल्प लॉक करना सुनिश्चित करें।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts